28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो जिला में कोविड-19 के आज 10 नए केस की पुष्टि हुई

बोकारो जिला में कोविड-19 के आज 10 नए केस की पुष्टि हुई

बोकारो जनरल अस्पताल एवं जिला कोविड केयर सेंटर तथा अन्य जगहों से 31 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को लौट

बोकारो :- बोकारो जिला में कोविड-19 के आज 10 नए केस की पुष्टि हुई है, जिसमें बेरमो प्रखंड के जरंगडीह बाजार निवासी 71 वर्षीय पुरुष, गोमिया प्रखण्ड निवासी 20 पुरुष, नावाडीह निवासी 72 वर्षीय पुरुष, चास प्रखंड के ग्राम केन्द्रा थाना पिंदराजोरा कर्रा निवासी 34 वर्षीय महिला, कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय पुरुष, 30 गिरीश लेन घुसरी निवासी 26 वर्षीय पुरुष, फुसरो नगर परिषद के बाटागली निवासी 56 वर्षीय महिला, पटवाटोला कर्मकार टोला निवासी 48 वर्षीय पुरुष, जरीडीह प्रखंड के केवट साव टोला निवासी 25 वर्षीय महिला एवं आजाद नगर सिवनडीह निवासी 25 वर्षीय पुरुष शामिल है। ये सभी प्राइवेट लैब में टेस्ट कराया है। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
■ बोकारो जनरल अस्पताल एवं जिला कोविड केयर सेंटर तथा अन्य जगहों से 31 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को लौट-
आज कुल 31 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को लौट गए। बीजीएच एवं जिला कोविड केयर सेंटर से छोड़े गए व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हौसला अफजाई किया तथा उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में ही रहने की सलाह दी गई। अब बोकारो जिला में कुल सक्रिय मामले 164 बच गए हैं।

Most Popular

Recent Comments