28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomePoliticsदेवघर : कांगेस ने आरपीएन सिंह को झारखण्ड प्रभारी बनाये जाने पर...

देवघर : कांगेस ने आरपीएन सिंह को झारखण्ड प्रभारी बनाये जाने पर दी बधाई

देवघर।देवघर जिला कांग्रेस ने रंजीत प्रताप नारायण सिंह उर्फ आर.पी.एन सिंह को झारखंड राज्य कांग्रेस के दूसरी बार प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने फिर से एक बार भरोसा जताते हुए आर.पी.एन सिंह को दूसरी बार झारखंड का प्रभारी बनाया। इससे कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेता को राष्ट्रीय महासचिव पद की भी जिम्मेवारी दी गई है। आर.पी.एन सिंह युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता के साथ 15वीं लोकसभा में सांसद बने और केंद्रीय मंत्रिमंडल में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्यमंत्री व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय को भी संभालने का मौका मिला। झारखंड गठन के बाद आर.पी.एन सिंह ऐसे पहले प्रभारी बने, जिन्होंने गत विधानसभा चुनाव में पार्टी को सर्वाधिक सीट पर जीत दिलाई। प्रभारी बनने के पश्चात झारखंड राज्य कांग्रेस कमेटी के संगठन में सामंजन स्थापित कर सशक्त एवं संगठित बनाए रखने का श्रेय आर.पी.एन. सिंह को जाता है। झारखंड के राजनीतिक को नजदीक से जानने वाले परिपक्व महान नेता को फिर से झारखंड राज्य का प्रभारी नियुक्त करने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल जी को धन्यवाद दिया। इन्हें पुनः प्रभारी बनाए जाने से झारखंड राज्य में कांग्रेस नंबर वन पार्टी बनकर उभरेगी। पार्टी कार्यालय में उपस्थित जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के अलावे वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर उदय प्रकाश, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, युवा अध्यक्ष आदित्य सिरोलिया, झब्बू पंडित, कन्हैया कुमार एवं अधीर ने भी प्रदेश प्रभारी को बधाई दिया।

Most Popular

Recent Comments