28.1 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो - चोरी के समान के साथ पुलिस ने पांच को किया...

बोकारो – चोरी के समान के साथ पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

बोकारो - चोरी के समान के साथ पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित सुरेश अग्रवाल के गोदाम से बीते 29 जून को चोरों ने लाखों रुपये का समान उड़ा लिया था। इस संबंध में बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चोरी में इस्तेमाल किया गया वाहन संख्या JH09AT 4707 चास के रामनगर कॉलोनी में सुरज कुमार के आवास में छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर चास थाना पुलिस ने छापेमारी कर वाहन सहित सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। सुरज से कड़ी पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनलोगों के पास से लगभग तीन लाख का माल बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरज कुमार, विरेन प्रधान, पवन सिंह, विकास कुमार तथा अरविंद कुमार महतो शामिल है। उक्त जानकारी चास एसडीपीओ भगवान दास ने दी। वहीं इस संबंध में अभियुक्त अरविंद कुमार महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनके पति को झूठे आरोप में फंसाया गया है। पुलिस ने अरविंद को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। पुलिस के कहने पर अरविंद खुद हीं चास थाना पहुंचा था। ऐसे सवाल यह उठता है कि यदि अरविंद आरोपी था तो खुद चास थाना क्यों पहुंचा? जबकि एक अन्य शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था फिर उसे क्यों छोड़ा गया?

Most Popular

Recent Comments