27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 8, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो - नये डीडीसी कीर्तिश्री जी. ने किया पदभार ग्रहण

बोकारो – नये डीडीसी कीर्तिश्री जी. ने किया पदभार ग्रहण

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैंच की अधिकारी श्रीमती कीर्तिश्री जी. ने गुरुवार शाम को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बोकारो का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री सादात अनवर, एसडीओ चास श्री दीलीप प्रताप सिंह शेखावत व अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद पदभार का आदान – प्रदान किया गया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात डीआरडीए के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ परिचय प्राप्त किया। नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी. ने कहा कि विकास कार्यों को सही तरीके से क्रियान्वित करना उनका उद्देश्य है। ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं का सही संचालन व उसका लाभ उचित लोगों को दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय हो कि, बुधवार को झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा निवर्तमान उप विकास आयुक्त का स्थानांतरण कर दिया गया था।

Most Popular

Recent Comments