29.1 C
New Delhi
Thursday, April 17, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो - विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र निर्गत...

बोकारो – विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला

सोमवार को *वीडियो संवाद के माध्यम से कार्मिक सचिव श्रीमती वंदना डाडेल* ने विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए संचालित अभियान की प्रगति का समीक्षा किया। उन्होंने अभियान के *नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री सादात अनवर* से अभियान के तहत प्राप्त प्रपत्र, पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री एवं निर्गत की स्थिति की जानकारी ली। इस पर अपर समाहर्ता ने क्रमवार बताया कि जिले में कुल 1560 विद्यालय है। जिले का लक्ष्य 1,58,587 है। जिसमें 27 हजार प्रपत्र प्राप्त कर ऑनलाइन इंट्री का कार्य प्रगति पर है। *ससमय लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है।* स्वयं उपायुक्त द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है। *उपायुक्त ने शनिवार को इसको लेकर वृहद बैठक की थी। जिसमें सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश* दिया गया है। प्रदर्शन में जल्द सुधार दर्ज किया जाएगा। *इस पर कार्मिक सचिव ने जरूरी दिशा – निर्देश दिया।* मौके पर *जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,स्थापना उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी,सहायक जनसंपर्क अधिकारी,यूआइडी डीपीएम,सीएससी डिस्ट्रिक्ट समन्वय* आदि उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments