28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsRanchiरांची डीटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया, 34 वाहनों से वसूले गए 3,8,3480...

रांची डीटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया, 34 वाहनों से वसूले गए 3,8,3480 रुपये का जुर्माना

रांची : रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने मंगलवार को कुल 34 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा, दो पहिया, ऑटो आदि) से 383480.00 रु. का जुर्माना वसूला। जांच अभियान रातू, दलादली, रिंग रोड और कांके क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई. डीटीओ ने सुबह 08:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना प्रदूषण प्रमाण, बिना परमिट, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों के अतिरिक्त झारखंड राज्य से बाहर निबंधित वाहनों की जांच की. जांच के दौरान कुल 124 वाहनों की जांच की गई। कार्यालय के कर्मी द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान 06 वाहनों का टैक्स फेल पाया गया। ऐसे वाहनों को जब्त कर रातू थाना में रखा गया है।

डीटीओ ने वाहनों के कागजात साथ रखने की अपील की

रांची डीटीओ श्री प्रकाश ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि वाहन से संबंधित कागजात अपने साथ रखें और वाहन का परिचालन करते समय सभी कागजात अद्यतन रखें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटना में कमी आई है। रांची जिले में अक्टूबर माह में  कुल 551 सड़क दुर्घटना में 360 लोगों की मृत्यु हुई और 364 लोग घायल हुए। जबकि साल 2021 में दिसंबर तक कुल 644 सड़क दुर्घटना में 448 लोगों की जान गई थी। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उम्मीद जताई गई कि यातायात नियमों के पालन से आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में और कमी देखने को मिलेगी।

Most Popular

Recent Comments