26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsGiridihआंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है -...

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है – BDO , जमुआ

गिरिडीह – प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुआ ने जानकारी देते हुए कहा कि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जमुआ प्रखंड के सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र का सौंदर्यीकरण एवं सभी सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। ताकि आंगनबाड़ी केंद्र को एक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र रूप में विकसित किया जाय। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विकास को सुदृढ़ एवं बेहतर किया जा सकें। इसी आलोक में आज जमुआ प्रखंड के सोहागर पंचायत के चितरडीह आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप विकसित किया गया है। जिससे कि बच्चों के पठन-पाठन हेतु रोचक तरीके यथा पेंटिंग, वॉल पेंटिंग से सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। नई तकनीकों का उपयोग करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया गया है। बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चे पठन पाठन हेतु आंगनबाड़ी केंद्र में जाय। एवं स्थानीय भाषा में भी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि बच्चे सरल तरीके से सीख पाएंगे। बच्चों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। बच्चों के खेलने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुआ ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसी आलोक में जरीडीह पंचायत में सरकारी भवन, पंचायत भवन, विद्यालय एवं अन्य में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य शुरू किया गया है। और इसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा।

Most Popular

Recent Comments