26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर: देवीपुर सैप्टिक कांड के परिजनों से मिले कांग्रेस के नेता, बंधाया...

देवघर: देवीपुर सैप्टिक कांड के परिजनों से मिले कांग्रेस के नेता, बंधाया ढाढस

देवघर। रविवार को देवपुर सेप्टिक टैंक के जहरीली गैस के चपेट में आने से तीन हंसते खेलते परिवार उजड़ गए। इस हृदय विदारक घटना को देवीय कहर कहिए या इंसानी चुक। जिससे क्षण भर में ही छह लोग काल के गाल में समा गए। हादसे में सभी मृतक के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नम संजय,उपाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फैयाज केसर,गोल्डी खान के साथ देवीपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनके घरों पर पहुंचे और ढांढ़स बंधाया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने देवीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रमुख,तथा पंचायत के मुखिया से मिला और देवघर उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र उपलब्ध हर सरकारी सुविधा दिलवाने की बात कही। जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से मिलने के क्रम में सभी कागजी कार्यवाही पूरी करवाते हुए जिला को अग्रसारित भी करवाया गया।आगे श्री संजय ने कहा कि इस घटना से हमें अपार दुख हुआ है। मृतक का जीवन वापिस करना हमासबों के बस में नहीं है, किंतु इस दुख की घड़ी में देवघर जिला कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है तथा हर संभव मदद के लिए कृत संकल्पित है। उक्त आशय की जानकारी देवघर जिला मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। न्यूज़ सोर्स न्यूज़ मकरान्त देवघर

Most Popular

Recent Comments