26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsKhalariखलारी - झामुमो की जामा विधायक सीता सोरेन का कार्यकर्ताओ ने किया...

खलारी – झामुमो की जामा विधायक सीता सोरेन का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

कुमार प्रकाश

डकरा। झामुमो की जामा विधायक सीता सोरेन ने रांची जाने के क्रम में मंगलवार को खलारी के डकरा वीआईपी कल्ब में रुकी। विधायक सीता सोरेन टंडवा से रांची लौटने के क्रम में डकरा वीआईपी क्लब में कुछ देर के लिए रूकी थी। जहां झामुमो कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीता सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। झामुमो नेता रंथू उराँव ने खलारी पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। विधायक सीता सोरेन को बताया गया कि इस क्षेत्र में विस्थापित ग्रामीणों को सीसीएल प्रबंधन ने अभी तक नौकरी मुआवजा नहीं दिया है। साथ ही आज तक विस्थापित ग्रामीणों को रोजगार सहित अन्य कोई भी सुविधा सीसीएल प्रबंधन उपलब्ध नहीं करा रहा है। विधायक ने कहा कि विस्थापितो की समस्या को लेकर उनके द्वारा पहल किया जाएगा। इस मौके प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा, विनोद बिहारी पासवान, प्रदीप भोगता, इस्लाम अंसारी, रमेश गंझू, मनोज तुरी, मंटू मुंडा, सनुप बैठा, सुभाष उरांव, रमेश तुरी, राजेश कुमार तुरी, अमित तुरी, नरेश गंझू, बिनोद तुरी आदि उपस्थित थे।
फोटो 01 सीता सोरेन का स्वागत करते झामुमो कार्यकर्ता।

Most Popular

Recent Comments