37.1 C
New Delhi
Thursday, April 17, 2025
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह : जिला प्रशासन द्वारा यूपी के सांसद साक्षी महाराज को कोरिटाइन...

गिरिडीह : जिला प्रशासन द्वारा यूपी के सांसद साक्षी महाराज को कोरिटाइन करने पर भाजपा नेताओं ने जताया विरोध

गिरिडीह। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के सांसद साक्षी महाराज के वाहन को पीरटांड़ के पास रोका है। साक्षी महाराज गिरीडीह शहर में धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद धनबाद लौट रहे थे. गिरिडीह जिला प्रशासन ने उन्हें कोरेन्टीन में रहने का दिया निर्देश है. बताया जाता है कि सांसद गिरिडीह के शांति भवन आये थे और यहां पर भक्तों से मिलने के बाद धनबाद जा रहे थे. इस बीच उनके वाहन का ओवरटेक किया गया और पीरटांड़ थाना के पास बेरिकेट लगाकर उनके वाहन को रोक दिया गया. इस दौरान एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने सांसद को कहा कि उन्हें क्वारेंटाइन में रहना होगा. इसपर सांसद ने कहा कि वे सड़क मार्ग से आये हैं ऐसे में उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की आवश्यकता नहीं है. इसपर एसडीएम ने साफ कहा कि राज्य के मुख्य सचिव का आदेश है और हर हाल में उन्हें क्वारेंटाइन में जाना होगा।
क्या बिहार का लाल आया था उसके साथ लागू नही ? हम भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं। विरोध करनेवालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव जजवाड़े,रीता चौरसिया, सचिन सुलतानिया, विजया सिंह,पंकज सिंह भदोरिया, बिनय चंद्रवंशी, सिद्धार्थ गौतम, दीपक केसरी, प्रज्ञा झा, ममता गुप्ता, ताराचंद जैन, कृष्ण देव चौधरी आदि शामिल है।

Most Popular

Recent Comments