39.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तसर की खेती को...

खूंटी – महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत तसर की खेती को मिल रहा बढ़ावा

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि खूंटी जिले की महिला किसानों को खेती के इन साधनों से आत्मनिर्भर जीवन की दिशा मिले। साथ ही महिला सशक्तिकरण के विचार सार्थक सिद्ध हो सके।
तसर की खेती को बढ़ावा देते हुए महिला किसान परियोजना के अंतर्गत खूंटी जिले में बेसिक सीड रियरिंग (BSR) की पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे महिलाओं को तसर की खेती हेतु रोग मुक्त कीट (डीएफएल) के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर ना होना पड़े इसका प्रयास किया जा रहा है। रानिया के तुबुकेल गांव में BSR खेती का प्रथम जत्था तसर के बीज की खेती को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। इस वर्ष जिले में 800 नये किसानों के साथ तसर की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है।

Most Popular

Recent Comments