28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomePoliticsरांची - युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

रांची – युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में रांची जिला के पदाधिकारी रिजवान अख्तर के नेतृत्व में दर्जन भर युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर जिला के युवाओं ने प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण,प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी सदस्य राजन सिंह एवं रांची जिला संयोजक अजय मेहता के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर जिला संयोजक अजय मेहता जी ने कहा कि झारखंड के युवाओं की लड़ाई आम आदमी पार्टी ही लड़ सकती हैं।
साथ ही प्रदेश सचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी तथा राज्य के लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरेगी। सदस्यता लेने वालों में मुकेश पावर,प्रमोद पावर, प्रसाद कुमार महतो, रितिक कुमार महतो, नीरज करमाली, मुकेश करमाली ,अमित महतो,सुनील महतो ,प्रकाश करमाली और अन्य कई लोग समिल थे।

Most Popular

Recent Comments