38.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - सफल महिला किसानों ने साझा किए अपने अनुभव

खूंटी – सफल महिला किसानों ने साझा किए अपने अनुभव

आज संयुक्त कृषि भवन, खूंटी में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया।* इस दौरान खूंटी जिले के सभी प्रखण्डों से कुल 250 महिला किसानों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सफल महिला किसानों के अनुभव को साझा करने के लिए मंच प्रदान करना है। इस दौरान महिलाओं को आधुनिक तरीकों से खेती करने के माध्यमों की जानकारी दी गयी। इसी कड़ी में उन्हें तकनीकी खेती के सम्बंध में भी विशिष्ट जानकारी दी गयी। मौके पर महिला किसानों को खेती से सम्बंधित आ रही समस्याओं के समाधान भी बताए गए।
साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी, श्री कालीपद महतो द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, यथा धान अधिप्राप्ति में निबंधन, सूक्ष्म सिचाई योजना, प्रत्यक्षण, कम्पोस्ट यूनिट, आत्मा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आदि के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही महिला किसानों को योजनाओं से जुड़कर उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर सफल महिला किसानों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उनके द्वारा बताया गया कि किस प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आत्मा के उप परियोजना निदेशक, अमरेश कुमार, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जे.एस. एल.पी.एस के प्रतिनिधि संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments