28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsRanchiरांची में 25 दुकानों के 55 खाद्य सैंपल की जांच, 13 में...

रांची में 25 दुकानों के 55 खाद्य सैंपल की जांच, 13 में पाई गई मिलावट

रांची: त्योहारों के अवसर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को अभियान चलाया गया।
नेपाल हाउस के आसपास, डोरंडा, डिबडीह, अरगोड़ा, अशोक नगर और कडरू इलाके में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 25 दुकानों से 55 नमूनों की जांच की गई।
इनमें 13 नमूनों में मिलावट पाया गया। सभी नमूनों की जांच फूड सेफ्टी मोबाइल वैन और जांच प्रयोगशाला में की गई। रांची के उपायुक्त और एसडीओ के निर्देश पर जांच की जा रही है।
लगातार चलेगा अभियान
खोवा की कुछ मिठाइयों में मैदा और दूसरे पदार्थ मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी दुकानदारों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच के दौरान खुले में मिलने वाली मिठाइयों के निर्माण और उसके इस्तेमाल की तिथि का जिक्र पैकिंग में करने का निर्देश दिया गया।
ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ और उपायुक्त के अनुसार यह जांच अब नियमित रूप से चलेगी। लोगों को नियमों और मानकों का ख्याल रखना होगा। हर दिन अभियान अलग अलग इलाके में चलेगा।।

Most Popular

Recent Comments