39.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो - छठ त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

बोकारो – छठ त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

बोकारो :- महापर्व छठ त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम किये गए थे। कहीं से कोई भी छिनतई या लूट की घटना की सूचना नही मिली जो यह संकेत देती है कि जिला के सभी छठ घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं पुष्ट थी। कार्य स्थल पर प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य पर मुस्तैद रहे जिस वजह से पिछले बार कुछेक छिनतई की घटनाओं को दरकिनार कर शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा को सम्पन्न कराया जा सका। कोविड 19 संकट को ध्यान में रखकर व्यवस्था भी की गई जिसका अमल आमजनों एवं श्रद्धालुओं को करना था। इस दिशा में एक दो को छोड़कर काफी संख्या में सभी श्रद्धालुओं ने मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग किया। उपायुक्त श्री राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, छठ पूजा आयोजक समिति एवं आमजनों को धन्यवाद दिया है। उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से छठ त्यौहार बीतने पर प्रसन्नता जाहिर की है तथा आने वाले समय मे सभी त्योहार पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो ऐसा भरोसा भी जताया है।

Most Popular

Recent Comments