26.1 C
New Delhi
Wednesday, April 23, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर ने...

रामगढ़ – प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर ने किया विभिन्न धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण

रामगढ़: मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला श्री अजय कुमार रजक ने गोला प्रखंड अंतर्गत गोला पैक्स एवं चितरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री उदय कुमार ने चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मायल पैक्स का निरीक्षण कर धान अधिप्राप्ति के संबंध में हो रहे कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की बिक्री हेतु आए किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान अधिप्राप्ति केंद्र पर मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए अन्य किसानों को भी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर अपने धान की बिक्री करने हेतु जागरूक करने की अपील की।
इस दौरान श्री रजक एवं श्री कुमार ने केंद्र पर कार्यरत सभी कर्मियों को धान बिक्री हेतु केंद्र पर आए किसी भी किसान को वापस ना लौटाने एवं धान की कुल राशि के 50% राशि का भुगतान किसान को करने हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान गोला एवं चितरपुर प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments