33.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - पुलिस ने साइबर गैंग के 12 आरोपी को गिरफ्तार किया

देवघर – पुलिस ने साइबर गैंग के 12 आरोपी को गिरफ्तार किया

देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के द्वारा साइबर ठगी के विरुद्ध में चलाए जा रहे अभियान के दौरान देवघर पुलिस ने साइबर गैंग के 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। इन अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ, मधुपुर, सारवां और पथरौल थाना क्षेत्र से की गयी है। इन साइबर अपराधियों के पास से 17 मोबाइल, 30 सिम कार्ड, 12 एटीएम, 10 पासबुक, 4 चेकबुक और 34500 रुपया कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 27 वर्षीय रिंकु महरा, 23 वर्षीय मिथलेश महरा, 23 वर्षीय परिमल महरा, 19 वर्षीय प्रकाश महरा, 20 वर्षीय बास्की महरा, 19 वर्षीय कुंदन रजवार, 24 वर्षीय उदय शंकर राय, 27 वर्षीय अल्ताफ अंसारी, 28 वर्षीय शेर अली, 19 वर्षीय गयासुद्दीन अंसारी, 20 वर्षीय शबाब अंसारी और 22 वर्षीय विकास कुमार दास का नाम शामिल है। एसपी ने बताया कि प्रकाश महरा साइबर कांड में, बास्की महरा सारठ थाना के एक मामले में और रिंकु महरा सारठ थाना में दर्ज मारपीट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं, उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। इन साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

Most Popular

Recent Comments