40.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से सम्बंधित सामीक्षा बैठक...

खूंटी – उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से सम्बंधित सामीक्षा बैठक का आयोजन

आज उपायुक्त, श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से सम्बंधित सामीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। खरीफ विपणन मौसम 2020-21 की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि पंजीकृत किसानों के द्वारा खरीदी गयी धान का उठाव मिलर के द्वारा ससमय करवाना सुनिश्चित किया जाय।मौके पर ग्रीन राशन कार्ड की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाना चाहिए। साथ ही इससे संबंधित साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के सफल कार्यान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्होंने प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की तथा धान अधिप्राप्ति में आ रही समस्याओं को आपसी समन्वय के साथ त्वरित निष्पादन करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। मौके पर उपायुक्त द्वारा बिंदुवार CMR डिलीवरी, RO निर्गत करना, धान अधिप्राप्ति केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा व किसानों को भुकतान की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर से सभी केंद्रों के प्रबंधकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों से यह सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति केंद्रों से सरकार द्वारा निर्धारित किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार धान का उठाव करने एवं संबंधित प्रतिवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।मौके पर उपायुक्त द्वारा पदाधिकारीयों को नियमित अंतराल पर धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण करने एवं वहां हो रहे कार्यों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए।

Most Popular

Recent Comments