22.1 C
New Delhi
Wednesday, April 23, 2025
HomeLocal NewsDumkaमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार के सवाल पर बड़ी घोषणा आंदोलन में...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार के सवाल पर बड़ी घोषणा आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के बच्चों को सीधी नौकरी

दुमका – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार के सवाल पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यह साल-2021 नियुक्तियों का साल होगा। नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। झारखंड के नाैजवानों को बड़ी संख्या में नाैकरी मिलेगी। निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत नाैकरी आरक्षित होगी। इसके लिए कानून बना रहे हैं। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के बच्चों को सरकार सीधी नौकरी देगी। इसके लिए नियमावली बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का मंगलवार को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो के स्थापना दिवस पर जुटी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।एक पखवारे में शुरू होगी नियुक्तियों की प्रक्रियामुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सत्ता पर हम नहीं आपलोग बैठे हैं। आपलोग जो सोचेंगे सरकार वही करेगी। कहा कि एक पखवारे के अंदर सरकार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां निकाल कर नौकरियां देगी जिसके लिए नियमावली बनकर तैयार है। राज्य में लगने वाले कल-कारखानों में राज्य के 75 फीसद स्थानीय युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग मे नौकरी देने का प्राविधान भी किया जा रहा है।*दो लाख लोगों को नाैकरी देने का पूरा करना है वादा*झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दाैरान झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दो लाख युवाओं को सरकारी नाैकरी देने का वादा किया था। इस वादे का विधानसभा चुनाव में असर दिखा। झामुमो गठबंधन की जीत हुई। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। उनके मुख्यमंत्री बने एक साल हो चुके हैं। अब समर्थक चाहते हैं कि सोरेन वादे को पूरा करें। मंगलवार को दुमका में झामुमो का 42वां स्थापना दिवस समारोह था। इसमें झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं का जुटाना हुआ। मुख्यमंत्री ने अपनों के बीच जता दिया कि वह वादे को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा-यह साल नियुक्तियों को होगा।

Most Popular

Recent Comments