37.1 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर : काग्रेस कार्यालय कंट्रोल रूम से रोज किया जा...

देवघर : काग्रेस कार्यालय कंट्रोल रूम से रोज किया जा रहा है कोविड मरीजो की सेवा

देवघर : कोविड-19 महामारी में मरीजों के सेवार्थ देवघर जिला कांग्रेस के द्वारा कंट्रोल रूम अनवरत चलाया जा रहा है। कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन पर प्राप्त समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जा रहा है। करीब सप्ताह रोज के दरमियान करीब 200 से अधिक कोरोना संक्रमित अथवा अन्य प्रकार के बीमार ग्रस्त लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने, ऑक्सीजन एवं दवाई के लिए अस्पताल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग किया जा रहा है। संचालक डा.अनुप तथा अवधेश प्रजापति ने संयुक्त रुप से कहा कि मानव का जन्म ही मानवता की सेवा के लिए हुआ है और मानव की सेवा ही माधव सेवा है। मानव सेवा से बढ़कर कोई सच्ची सेवा नहीं है। इस आपदा की घड़ी में लोगों को सेवा करके बड़ा ही सुखद अनुभव होता है। आज निस्वार्थ भावना से जिला कांग्रेस कार्यालय में समय के विपरीत परिस्थिति में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा इस महामारी के जंग में पड़े हुए लोगों को सेवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम में नियमित रूप से डॉ.अनूप कुमार,अवधेश प्रजापति के साथ अनिरुद्ध चौबे अपनी सेवा दे रहे हैं। मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि किसी भी प्रकार की इस महामारी से संबंधित कोई समस्या हो तो जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। जिला कांग्रेस सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है।

Most Popular

Recent Comments