39.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो - उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

बोकारो – उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी* ने शुक्रवार अपराह्न संभावित कोविड 19 के तीसरी लहर को लेकर *सदर अस्पताल का निरीक्षण* किया। उन्होंने क्रमवार अस्पताल में की गई तैयारियों का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने *पूरे सदर अस्पताल, सभी वार्डों, बच्चों के लिए बनाई गई पियोडेट्रिक वार्ड* आदि को दिखाया। प्लांट से आक्सीजन आपूर्ति के लिए पाईप का कार्य प्रगति पर है। इसमें तेजी लाने का निर्देश सीएस को दिया। निरीक्षण क्रम में अस्पताल की व्यवस्था पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। कहा कि *ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने की आवश्यकता है। इसके लिए पहल करने का सीएस को निर्देश दिया, ताकि जरूरत के समय कहीं कोई परेशानी नहीं है।* कुछ सामग्री इंस्टाल की गई है लेकिन, कुछ का इंस्टालेशन कार्य शेष है। उसे भी पूरा करने का निर्देश उपायुक्त ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एनपी सिंह को दिया। निरीक्षण क्रम में *उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत* आदि उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments