38.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsRanchiरांची - एनएसयूआई का 27th वैक्सीनेशन कैम्प लगा

रांची – एनएसयूआई का 27th वैक्सीनेशन कैम्प लगा

विदित हो कि एनएसयूआई रांची के जिला महासचिव तनु राजपूत के नेतृत्व में कोविड-19 को रोकने के लिए आज सत्ताईस वैक्सीनेशन कैंप आज लगा, जिसमें 50 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, एन एस यू आई द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वो अपने नेतृत्व में रांची को पूर्णता कोरोना मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में उन्होंने अबतक अपने नेतृत्व में कैम्प लगाकर टोटल 2010 लोगों का वैक्सीनेशन करवा चुके है, एवं आगे भी इसी तरह निरंतर रांची की जनता की लिस्टिंग करके वैक्सीनेशन करवाने का प्रयास जारी रखेंगे , मौके पर मौजूद मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज ने कहा कि इन कैंपों में झारखंड सरकार द्वारा संचालित मोबाइल वैन उपलब्ध करवाने के लिए, उन्होंने झारखंड सरकार और रांची प्रशासन को धन्यवाद प्रस्तुत किया कि उन्होंने मोबाइल वैन का जो रास्ता अख्तियार किया यह बहुत ही सराहनीय है क्योंकि वैसे लोगों को मदद मिल रही है जोकि वैक्सीनेशन के स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं या उनके समक्ष स्लॉट बुकिंग करने की परेशानी आ रही है वैसे लोगों को इस वैन से बहुत ही सहायता मिल रही हैं। कैम्प में मौजूद नीतीश सिन्हा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि रांची की अधिक से अधिक जनता को कोरोना से बचा सकें इसी लक्ष्य को लेकर हमलोगों ने वैक्सीनेशन कैम्प लगवाना की शुरुआत की है, हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जा रहे है, हमलोग आगे भी निरंतर इसी तरह से लोगों की लिस्टिंग कर रांची प्रशासन से मोबाइल वैन मांग कर लोगों का वैक्सीनेशन करवाते रहेंगे ताकि हमारा रांची शहर कोरोना मुक्त हो, यही हमारा संकल्प है।वही समाजसेवी साकेत चौधरी ने कहा कि हमारे कैम्प में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, कांगेस रांची युथ कांग्रेस रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, साकेत चौधरी, डॉ नीतू कुमारी, तनु राजपूत, मुस्कान ओझा, प्रियांशू भट्ट, विवेक धान, मनीष पांडे, विकास वर्मा, बल्लू, राहुल वर्मा, अभिषेक सिंहा , साक्षी कुमारी, शिवांगी श्रीवास्तव, शिवम कुमार आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।।

Most Popular

Recent Comments