28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह को अब सोलर सिटी के नाम से भी जाना जाएगा, ...

गिरिडीह को अब सोलर सिटी के नाम से भी जाना जाएगा, सीएम ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

गिरिडीह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को गिरिडीह सोलर सिटी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास रांची से किया. इसके  बाद अब गिरिडीह सौर नगरी के नाम से भी जाना जाएगा। मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन के बाद गिरिडीह नगर भवन में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ ने संयुक्त रूप से गिरिडीह सोलर सिटी योजना का शिलान्यास किया।

39 हज़ार घरों की छतों पर सोलर लगेेंगे प्लेट

गिरिडीह में कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताया गया कि इस योजना से 39 हज़ार घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगेगा। मालूम हो कि गिरिडीह शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। इसमें सभी घरेलू आवश्यकता के प्रकाश, जलापूर्ति के लिए वाटर पंप एवं अन्य में खपत होने वाली बिजली के लिए अपने घर की छत पर झारखंड सरकार की सहायता से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा।

सीएम की सराहनीय पहल: विधायक

इस बाबत विधायक ने पूरे शहरी क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सोलर सिटी के रूप में गिरिडीह का चयन होना काफी सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र अंतर्गत शत-प्रतिशत घरों को सौर ऊर्जा से आच्छादित किया जाएगा। प्रभारी महापौर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त पहल से आज गिरिडीह को सोलर सिटी का सौगात मिला है। इसके लागू होने से शहरी क्षेत्र के लोग काफी हद तक लाभान्वित होंगे।

गिरिडीह को नई पहचान मिली:डीसी

उपायुक्त ने कहा कि सोलर सिटी के रूप में गिरिडीह को जो एक नई पहचान मिली है उसके लिए जिले वासियों की ओर से मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका विस्तार करना है। मौके पर डीडीसी शशिभूषण मेहरा, उपनगर आयुक्त स्मृता कुमारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, उद्योगपति अमरजीत सलूजा, निर्मल झुनझुनवाला, अशोक जैन, राजू बगेडिया, रेडक्रॉस के सचिव राकेश मोदी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments