32.1 C
New Delhi
Monday, April 7, 2025
HomeLocal NewsRanchiडोरंडा कॉलेज में लोकतंत्र की जननी विषय पर व्याख्यान आयोजित

डोरंडा कॉलेज में लोकतंत्र की जननी विषय पर व्याख्यान आयोजित

रांची : डोरण्डा महाविद्यालय के सभागार में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भारत: लोकतंत्र की जननी विषय पर आयोजित व्याख्यान का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि डॉ. वीपी वर्मा ने किया। उन्होंने भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के विषय में वैदिक काल से लेकर अब तक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बतलाया। व्याख्यान को संबोधित करते हुये इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रजनी टोप्पो ने लोकतंत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बी एड विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सीमा सिंह ने लोकतंत्र, भारत और इसकी व्यापकता के वैज्ञानिकता समझाते हुये कहा कि भारत ने ही संपूर्ण विश्व को लोकतंत्र की परिभाषा को बतलाया है और हम सबको इस पर गर्व करना चाहिये।

छात्रों ने संविधान के महत्व समझाया

व्याख्यान को विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों जिसमें वसीम, जुनेद ने भी संबोधित किया। इतिहास के शाहिद ने संविधान की प्रस्तावना एवं इसके महत्व के बारे में बतलाया। व्याख्यान में डा शिल्पी सिंह, डॉ. निवेदिता, डॉ. शालिनी, डॉ मिथिलेश, डॉ अवधेश ठाकुर, डॉ वासुदेव प्रसाद सहित बी एड एवं सभी विभाग के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का संचालन बी एड विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रकाश ने किया।

Most Popular

Recent Comments