26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - अंत्योदय आश्रम की भूमि पर कब्जा के प्रयास में ...

देवघर – अंत्योदय आश्रम की भूमि पर कब्जा के प्रयास में फायरिंग

देवघर। शहर के पुरणदाहा मुहल्ले स्थित मस्जिद-सत्संग मुख्य मार्ग में स्थित अंत्योदय आश्रम में रविवार की संध्या 7.30 के करीब अपराधियो ने मुहल्ले में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद लोगो ने नगर थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक कुमार अभषेक पीसीआर-2 के सहायक अवर निरीक्षक फैयाज खान और सशस्त्रबलो ने उक्त आश्रम में पहुँचकर मामले की छानवीन की। पुलिस ने छानवींन में आश्रम परिसर से दो खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि उक्त आश्रम की भूमि पर कुछ लोग ट्रस्ट के लोगो की मिलीभगत से कब्जा कर अपार्टमेंट बनाना चाहते है। जिसका मुहल्ले एव आसपास के लोग विरोध कर रहे है। बताया जाता है इस मामले में उक्त मुहल्ले के मनोज यादव ने समेत दर्जनों लोगों ने उक्त भूमि को बचाने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में लोगो ने ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को भी पत्र देकर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर इस मामले में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने उपायुक्त को कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मीडिया को भी बताया कि ट्रस्ट की भूमि किसी भी स्थिति में बिकने नही दूंगा। मुहल्ले के लोगो के अनुसार इस मामले में उक्त आश्रम की भूमि को बचाने के लिए कोई विशेष कार्रवाई होते नही दिख रहा है। न्यूज़ सोर्स मकरान्त न्यूज़ देवघर

Most Popular

Recent Comments