38.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeUncategorizedमछली ले जा रही पिकअप वैन सड़क किनारे पलटी तो ग्रामीणों में...

मछली ले जा रही पिकअप वैन सड़क किनारे पलटी तो ग्रामीणों में मची लूट

टाटा-रांची सड़क मार्ग पर शुक्रवार को मछली लदा पिकअप वैन पलट गई। गाड़ी के पलटने के बाद सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया। मछली गाड़ी के पलटने की सूचना पर आसपास के लोग जुटे और जिसे जितनी मछली हाथ लगी लेकर चलते बने। हालांकि इस दौरान मछली गाड़ी पर सवार विक्रेता ग्रामीणों को रोकता रहा लेकिन ग्रामीणों ने उसकी नहीं सुनी।
जमशेदपुर से मछली विक्रेता डेढ़ लाख की मछली लेकर पिकअप वैन से रांची जा रहा था। इस दौरान चिलगू के पास अचानक पिकअप वैन सड़क किनारे पलट गई। पिकअप वैन जहां पलटी वहां एक तालाब है। गाड़ी के पलटने के बाद सड़क पर मछलियां बिखर गई। कुछ मछलियां घटनास्थल के पास तालाब में जा गिरी।
उधर, मछली लदे गाड़ी के पलटने की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान कुछ लोग मछलियों को लेकर घर की निकल पड़े। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से मछली विक्रेता ने सड़क पर बिखरे मछलियों को किनारे खोदे गए गड्ढे में इकट्ठा कराया। मछली विक्रेता ने बताया कि वह डेढ़ लाख की मछली लेकर रांची जा रहा था। दुर्घटना के बाद एक लाख की ही मछली रिकवर हो पाई है। बाकी 50 हजार की मछली तालाब में गिर गई और ग्रामीण ले गए। न्यूज़ सोर्स झार न्यूज़ 24

Most Popular

Recent Comments