26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - सिविल सर्जन एवं डीआरसीएचओ द्वारा किया गया गोला इंजीनियरिंग कॉलेज...

रामगढ़ – सिविल सर्जन एवं डीआरसीएचओ द्वारा किया गया गोला इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

रामगढ़: जिले में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी, डीआरसीएचओ डॉक्टर बिनय मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा महिला इंजीनियरिंग कॉलेज गोला में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सेंटर पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, साफ सफाई आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी कोविड केयर सेंटर गोला डॉक्टर मंटू कुमार द्वारा सिविल सर्जन को कोविड केयर सेंटर पर किए जा रहे कार्यों एवं मरीजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही जिले में बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए सेंटर में अधिक मरीजों को रखने हेतु बढ़ाए जा रहे बेड कैपेसिटी के प्रति हो रहे कार्यों का भी सिविल सर्जन एवं डीआरसीएचओ द्वारा जायजा लिया गया।
उपरोक्त के अलावा उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, अंचल अधिकारी गोला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोला सहित अन्य उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments