29.1 C
New Delhi
Thursday, April 17, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत घर-घर जाकर बच्चों को...

रामगढ़ – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई जा रही है एल्बेंडाजोल का गोली

रामगढ़: जिले में 15 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाकर जिले के एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। यह अभियान प्रत्येक वर्ष विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से चलाया जाता था, जिसमें एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती थी।
इस वर्ष लॉकडाउन के कारण जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी स्तर के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान डोर-टू-डोर चलाया जा रहा है। इसमें गांव की सहिया द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के गांव में पहुंचकर बच्चे और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराई जा रही है।

Most Popular

Recent Comments