33.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर: झारखण्ड छात्र मोर्चा देगी वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों...

देवघर: झारखण्ड छात्र मोर्चा देगी वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा

देवघर। शनिवार को झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से सत्संग कॉलेज कैंपस में एक बैठक रखा गया। बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि झारखंड छात्र मोर्चा देवघर जिले के प्रत्येक वार्ड और प्रखंड में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा। इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दास ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के रविवार के दिन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देंगे। जिसमें झारखंड छात्र मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य चढ़ बढ़कर हिस्सा लेंगे। करोना के इस लॉकडाउन में सभी स्कूल बंद है जिससे शिक्षा पर बहुत ज्यादा कुप्रभाव पड़ा है। यह सारी समस्याओ को देखते हुए झारखंड छात्र मोर्चा ने उक्त निर्णय लिया है। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष विजय कुमार जिला सचिव सौरभ झा जिला उपाध्यक्ष भास्कर दुबे विनय यादव नगर अध्यक्ष दयाल चंद्रवंशी सोशल मीडिया प्रभारी जयनारायण मेहरा प्रखंड अध्यक्ष चंदन दास अजय कुमार राहुल कुमार विकास ठाकुर सोनू कुमार प्रियांशु तिवारी इत्यादि थी। न्यूज़ सोर्स न्यूज़ मकरान्त देवघर

Most Popular

Recent Comments