11.1 C
New Delhi
Monday, January 13, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - तोरपा प्रखण्ड में लगाया गया जनता दरबार

खूंटी – तोरपा प्रखण्ड में लगाया गया जनता दरबार

उपायुक्त, श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार जिले के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यों के अनुश्रवण/पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडवार पदाधिकारियों को नामित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न तरह की समस्याएं का निराकरण में मार्ग दर्शन प्रदान किया जाय।
प्रखंडवार नामित किये गए वरीय पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र में भ्रमण कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन व अन्य योजनाओं के तहत किये गए कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इसी कड़ी में आज उपायुक्त के निर्देशानुसार तोरपा प्रखण्ड के जरिया पंचायत में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जिला योजना पदाधिकारी ने किया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, तोरपा समेत अन्य अधिकारियों ने आमलोगों द्वारा उजागर किये गए पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना व समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त किये गए। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जागरूक भी किया गया।

Most Popular

Recent Comments