आज तोरपा प्रखण्ड में विश्व हांथ धुलाई दिवस के अवसर पर तपकरा CLF द्वारा हर्बल साबुन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी। शुरुआत में सखी मण्डल की दीदियां साबुन के आधार में मूल्यवर्धन कर रही हैं और उनके द्वारा उत्पादित आवश्यक हर्बल पदार्थों का मिश्रण किया जा रहा है। इसके तहत आज जे.एस.एल.पी.एस द्वारा महिलाओं को साबुन बनाने की प्रक्रिया के सम्बंध में प्राशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें दो से तीन प्रकार के साबुन बनाने की विधि बताई गई। इसमें सोप बेस, सुगन्धित तेल(लेमनग्रास), रंग व आइसोप्रोपाइल अल्कोहल आदि का निर्धारित स्टेंडर्ड रूप से मिश्रण करने की जानकारी दी गयी। बनाये जा रहे साबुन को पलाश के तहत ब्रांड किया जाएगा।
मौके पर डीपीएम जे.एस.एल.पी.एस, श्री शैलेश रंजन ने बताया कि महिलाओं को आजीविका समर्थन हेतु ये प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। प्रारम्भिक रूप में इसका सीधा लाभ 30 महिलाओं को मिलेगा। साथ ही बाजार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।
ताकि महिलाओं को अब आत्मनिर्भर जीवन की उम्मीद में मेहनत और आत्मविश्वास की ऊर्जा मिले।