28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर : झारखण्ड के उप चुनाव और बिहार विधान चुनाव में होगी...

देवघर : झारखण्ड के उप चुनाव और बिहार विधान चुनाव में होगी महागठबंधन की जीत : बन्ना गुप्ता

देवघर। मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु सुपौल जाने के क्रम में देवघर परिसदन में झारखंड प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कुछ देर के लिए ठहरे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का इलाज चेन्नई में चल रहा है और अभी उनकी हालत में सुधार है। आज सुबह उनके पुत्र से मोबाइल पर बात हुई है कि उनकी तबीयत कल से बेहतर और बाबा बैद्यनाथ से कामना करते हैं कि हम सबों के बीच जल्द स्वस्थ होकर आऐं। वहीं झारखंड विधानसभा के उपचुनाव तथा बिहार में विधानसभा चुनाव के बारे में बताया कि झारखंड की दोनों सीट यूपीए भारी मतों से जीतेगी और बिहार में भी यूपीए गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत में बनेगी। बिहार के चुनाव पर आगे बताते हुए कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को छलने और धोखा देने का काम किया है। जो नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने संप्रदायिक ताकत के विरुद्ध में वोट दिया आज वो भाजपा के गोद में में खेल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार के डीएनए में दोष है और नितिश जी को डीएनए जांच कर देना पड़ा। इस गाली को नितिश भूल गए। जो नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य की दर्जा और विशेष पैकेज की मांग करते रहे। आज मोदी जी के साथ रहते हुए यह पूरा नहीं करा पाए। ना ही विशेष राज्य का दर्जा मिला ना ही विशेष पैकेज और ना ही बेरोजगारों को रोजगार। इस कोरोना काल में मोदी जी ने थाली और ताली बजवा कर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया। प्रवासी बिहार के लाखों मजदूर दूरदराज राज्यों और शहरों से पैदल काफी कठिन संघर्ष करते हुए अपना घर पहुँचे। वो दर्द लोग नहीं भूल पाए। यही वजह है कि जिस तरह नाव डूबने की स्थिति में सबसे पहले चूहा भाग जाता है और घर में जब आग लग जाए सबसे पहले घर के पालतू कुत्ते को पता चल जाता है। उसी प्रकार लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान को यह समझ में आ गया कि आने वाले चुनाव में इनकी लुटिया डूबने वाली है। इसलिए उन्होंने अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया। नितिश एवं भाजपा की हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इसलिए बिहार में यूपीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। पार्टी ने मुझे सुपौल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है , जिसे निभाने जा रहा हूँ।
परिसदन में देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को पुराने सदर अस्पताल को सिटी हॉस्पिटल बनाने की मांग को लेकर मेमोरेंडम दिए। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर पत्रलेख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, सेवादल प्रदेश सचिव अजय कुमार,मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुरेश साह, कांग्रेस के नागेश्वर सिंह,पूर्व युवा जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार मंटू, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, विजय मिश्र,विजय झा, महिला अध्यक्षा प्रमिला देवी, नाहिदा सुल्तान, राधा पाल, रवि पांडे, अशोक यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ अनूप, राजद के मनोरंजन यादव, नुनु झा आदि थे।
वही स्वास्थ्य मंत्री से पंडा धर्म रक्षणी के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, अरुण आनंद झा, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सचिन मिश्रा ने मिलकर द्वारा पुष्पगुच्छ तथा साल ओढ़ाकर मंत्री का स्वागत किया। न्यूज़ सोर्स न्यूज़ मकरान्त देवघर

Most Popular

Recent Comments