32.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - उपायुक्त द्वारा जिलावासियों को दी गयी राज्य स्थापना दिवस की...

खूंटी – उपायुक्त द्वारा जिलावासियों को दी गयी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

आज खूंटी कचहरी परिसर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष शेखर, अपर समाहर्ता व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया गया। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
मौके पर उपायुक्त द्वारा सभी जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गयी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने अपने अदम्य साहस एवं चमत्कारी नेतृत्व की क्षमता के लिए एक बहुमूल्य उदाहरण पेश किया है। आगे उन्होंने कहा कि स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड वासियों को बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है।

Most Popular

Recent Comments