26.1 C
New Delhi
Wednesday, April 23, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - जल सहिया सह कोषाध्यक्ष चुनाव का हुआ आयोजन

रामगढ़ – जल सहिया सह कोषाध्यक्ष चुनाव का हुआ आयोजन

रामगढ़: शनिवार को गोला प्रखंड अंतर्गत बारलोंग पंचायत के कुंदरूखुर्द गांव में राजकीय मध्य विद्यालय(बारीडीह) परिसर में जल सहिया सह कोषाध्यक्ष के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया श्री बनवारी मुंडा द्वारा की गई। जिसमें ग्राम सभा के द्वारा सर्वसम्मति से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों का चुनाव किया गया।
इस क्रम में प्रखंड समन्वयक सुषमा कुमारी के द्वारा जल सहिया चयन हेतु राज्य सरकार के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। जल सहिया सह कोषाध्यक्ष हेतु 5 नाम प्रस्तावित रूप में पेश किए गए। जिसमें श्यामा देवी, अफसाना प्रवीण, सावित्री देवी, सविता देवी ,सविता देवी 2 शामिल थे। दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्यामा देवी को सर्वसम्मति से जल सहिया सह कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
इसके साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के रूप में बनवारी मुंडा, अफसाना प्रवीण, श्यामा देवी, सावित्री देवी, सविता देवी, अकबर अंसारी, सुमित देवी, संतोष कुमार महतो को चुना गया।
ग्राम सभा में मुखिया सहित गांव के वार्ड सदस्य, ग्रामीण ब्रह्मदेव महतो, रूपलाल महतो, संतोष कुमार, सावित्री देवी,सुलेखा देवी,फूलवती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments