28.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला से सम्बंधित किये जा...

खूंटी – उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला योजनांतर्गत
किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए लगातार प्रयास करने हेतु अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिले के विभिन्न मानकों में सुधार करने की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आकांक्षी जिला के मानकों के सम्बंध में जानकारी दी गयी। इसमें साक्षरता दर, पेयजल की सुविधा, विद्युत की उपलब्धता, शौचालय आदि की सुविधाओं पर क्रमवार समीक्षा की गयी।
इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाय। इस दौरान एएनसी, इम्यूनाइजेशन, इंस्टिट्यूशनल एवं होम डिलीवरी(एसबीए द्वारा प्रशिक्षित एएनएम), सेक्स रेशियो आदि बिंदुओं के सम्बंध में जानकारी ली गयी। इसमें उपायुक्त द्वारा बताया गया कि इन मानकों में सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि
एम.टी.सी सेंटरों में भी विशेष रूप से आवश्यकताओं की पूर्ति की जानी चाहिए। समीक्षा के दौरान कौशल विकास के क्षेत्र में उचित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिला कृषि विभाग के मानकों में सुधार के लिए किए गए कार्यों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही पी.एम किसान योजना, फसल बीमा योजना, मुद्रा लोन आदि की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा इसके निरन्तर अनुश्रवण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य निष्पादन के प्रयास किये जाने चाहिए। इनमें स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, सड़क, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
आगे उन्होंने कहा कि प्रगति का आंकलन समय-समय पर किया जाना चाहिए।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि यह एक सामूहिक प्रयास है, इसके सफल क्रियान्वयन हेतु हर मानकों में सुधार करते हुए विकास के कार्यों को निष्पादित किया जाना चाहिए। इसमें सभी अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर समय-समय पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाना भी महत्वपूर्ण है।

Most Popular

Recent Comments