25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर हमले के खिलाफ जेएमएम ने टॉवर...

देवघर – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर हमले के खिलाफ जेएमएम ने टॉवर चौक पर फूंका भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का पुतला

देवघर – झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू की अध्यक्षता में यहां टावर चौक पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और आर एस एस के लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि झारखंड में सत्ता झारखंडी के हाथों में सौंप दिया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर निरंतर चल रहा है इन वक्ताओं ने कहा कि इसलिए एक षड्यंत्र के तहत मुख्यमंत्री श्री सोरेन की हत्या की साजिश रची थी भाजपा को सत्ता से बेदखल होना नागवार गुजर रहा है क्योंकि झारखंड में सत्ता के माध्यम से इनकी लूट की कारोबार बंद हो गई है जबकि भाजपा शासित प्रदेशों में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है उसकी चिंता नहीं कर मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची जा रही है इन वक्ताओं ने कहा कि झामुमो देवघर जिला इकाई इसकी घोर निंदा करती है और भविष्य में अगर इस तरह की घटना की पूर्ण आवृत्ति होती है भाजपा एवं आर एस एस के इशारे पर किया गया तो झामुमो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी पुतला दहन करने वालों में मोहम्मद नौशाद संजय कुमार शर्मा विपिन यादव महानगर अध्यक्ष सुरेश सा नंद किशोर दास ऋषि राम धनंजय मंडल नारायण मंडल अजय नारायण मिश्रा रामाकांत झा सुनील मंडल नीलम देवी बबन है बिरहा ओंकारनाथ बर्नवाल सुनील मंडल संतोष सिंह विजय दास संतु दास असलम अंसारी महादेव मुर्मू जय नाथ मंडल राजाराम रावत अंग्रेज दास मनोज दास राजू आलम अरुण यादव मकसूद अली मोनू सिंह आदि उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments