देवघर: होटल नटराज विहार(टाउन हॉल के सामने) के सभागार में सेवार्थ की एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सहमति बनी की 12 जनवरी, 2021 को अपराह्न 2 बजे से होटल नटराज विहार के कैम्पस में असहाय और निर्धन लोगों के बीच कम्बल एवं पुराने कपड़ों का वितरण किया जायेगा। वितरण में लगभग 200 चयनित निर्धनों को 1-1 कम्बल, मास्क और 1 पॉकेट मुढ़ी के साथ पहनने लायक पुराना कपड़ा भी दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि बैठक में एक नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया, उपाध्यक्ष भारतेंदु दुबे, उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह ‘गुंजन’, सचिव डॉ चेतना भारती, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, संरक्षक प्रो रामनंदन सिंह, संगठन मंत्री गौतम बर्मन, गुड्डी झा, अजीत केसरी, मार्कंडेय जजवाड़े ‘पुटरु’, बजरंग सुल्तानिया, अजीत कुमार पाहुजा, रूपा श्री, डॉ अशोक कुमार सिन्हा, और मानस झा का नाम अंकित किया गया। साथ ही संगठन मंत्री के लिए गौतम बर्मन का चयन किया गया जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वागत किया।
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया की संस्था का एक बैंक अकाउंट खोलने के साथ ही अनुविधि(Bylows) भी तैयार कराया जाये जिससे संस्था का कार्य सुचारू रूप से जारी रहे।
बैठक में सेवार्थ के अध्यक्ष पवन टमकोरिया, प्रो रामनंदन सिंह, रामसेवक सिंह’गुंजन’, डॉ चेतना भारती, गुड्डी झा, अजित केशरी, मानस झा, मार्कंडेय जजवाड़े”पुटरु”, डॉ अशोक सिन्हा, सचिन सुल्तानिया, बजरंग सुल्तानिया, अजित कुमार पाहुजा, नागमणि, श्रेया इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।