28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत हो रही तैयारियों की...

रामगढ़ – स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत हो रही तैयारियों की सिविल सर्जन रामगढ़ ने की समीक्षा

रामगढ़: शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभागार में सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुरू हो रहे हैं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत हो रही तैयारियों की समीक्षा की।इस दौरान राज्य कंसलटेंट, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम डॉक्टर गविश कुमार ने सिविल सर्जन रामगढ़ को बताया कि 30 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2021 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाना है। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उनके उपचार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने है।इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग क्या है, कुष्ठ रोग के कारण, यह रोग कैसे फैलता है, रोग के लक्षण, प्रभाव आदि के संबंध में सभाकक्ष में मौजूद अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।बैठक के दौरान जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ के एन प्रसाद ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य को बताया कि वर्तमान में रामगढ़ जिले में लगभग 65 मरीजों की पहचान करते हुए उनके उपचार हेतु कार्य किया जा रहा है। हम सबको मिलकर इस अभियान को और तेज करने की जरूरत है ताकि हम रामगढ़ जिले को पूरी तरह से कुष्ठ मुक्त कर सकें।बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डिआरसीएचओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला फिजियो राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम रामगढ़ डॉक्टर सावंत सहित अन्य उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments