26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsPalamuपलामू - सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को दी गई भावपूर्ण विदाई

पलामू – सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को दी गई भावपूर्ण विदाई

पलामू के आपूर्ति कार्यालय के प्रधान सहायक श्री अनिल कुमार सिन्हा 1 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो गये।उनके सेवानिवृत्त पर समाहरणालय के सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त श्री शशि रंजन ने उनके सुखमय जीवन एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त नियुक्ति सामान्य प्रक्रिया है।समाहरणालय संवर्ग में रहते हुए इन्होंने बेहतर कार्य किया।बेदाग छवि के साथ कार्यकाल पूरा किया।इन्होंने कर्तव्य निष्ठ होने का गौरव दिया है।उपायुक्त ने कहा कि श्री सिन्हा ने अपने जीवन काल के 38 वर्ष सरकारी सेवा में दिए।इस दौरान इन्होंने कई कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया।वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश ने कहा कि अनिल कुमार सिन्हा के कार्य करने व अनुभव का जवाब नहीं है।कार्यालय कार्य के प्रति इनका समर्पण हमेशा से रहा है। उन्होंने भी अनिल कुमार सिन्हा के दीर्घायु होने की कामना की।इसी मौके पर रिटायर्ड प्रधान सहायक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि 1982 से सेवा में है,जहां भी रहे सही से रहे।उन्होंने कहा कि पदाधिकारी हमारे अभिभावक के साथ ही कैप्टेन भी हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी सेवा में आए हैं,उन्हें एक दिन सेवानिवृत्त होना ही है।उन्होंने कहा कि कर्म ही पूजा है,इसी से व्यक्ति की पहचान होती है।उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद भी दिया।

Most Popular

Recent Comments