26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - पल्स पोलियों अभियान में आमजनों का सहयोग अपेक्षित है- उपायुक्त

खूंटी – पल्स पोलियों अभियान में आमजनों का सहयोग अपेक्षित है- उपायुक्त

आज उपायुक्त, श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय पल्स पोलियो(31 जनवरी से 02 फरवरी 2021) एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस(10 फरवरी से 20 फरवरी 2021) तक होनेवाले कार्यक्रमों की सफलता हेतु चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त अभियान में कोविड-19 मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।इस दौरान बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 एवं 2 फरवरी को घर-घर जाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उपायुक्त द्वारा पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली गयी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पल्स पोलियों अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा सके।जिले में कुल 264462 की संख्या में बच्चे है। जिन्हें पोलियो की खुराक दिया जाना है। सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी बच्चों को पल्स पोलियों से अच्छादित किया जाय। इस हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बताया गया कि 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को सहिया द्वारा एवं शहरी क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र के सहिया तथा आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा गृह भ्रमण कर कृमि मुक्त करने की योजना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गयी हैं। बैठक के दौरान सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले भर में पल्स पोलियों अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। ताकि लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों को पल्स पोलियो से अच्छादित किया जा सके।

Most Popular

Recent Comments