38.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeUncategorizedसीएम हेमन्त सोरेन ने कहा- उत्तराखंड आपदा में फंसे झारखण्डवासियों को मिलेगी...

सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा- उत्तराखंड आपदा में फंसे झारखण्डवासियों को मिलेगी हरसंभव मदद, जारी के किए हेल्पलाईन नंबर

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि उत्तराखंड के चमोली आपदा में फंसे राज्यवासी घबराएं नहीं। अगर किसी के परिजन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी। मालूम हो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। इस आपदा में राज्य के श्रमिक के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। झारखण्ड के श्रमिक भी उत्तराखंड जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में काम के लिए जाते हैं।मुख्यमंत्री ने कुल 11 हेल्पलाइन एवं कुछ वाट्सएप्प नंबर भी जारी किये हैं। इन नंबरों पर संदेश भेजकर आपदा में फंसे लोग सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।निम्न कंट्रोल रूम नंबरों पर किया जा सकता हैं संपर्क.06512490055, 06512490083, 06512490037, 06512490058, 06512490052, 06512490125इन वाट्स नंबरों पर संदेश भेज प्रभावित लोग सरकार से प्राप्त कर सकते हैं सहयोग9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432

Most Popular

Recent Comments