35.1 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025
HomeLocal NewsDevgharजामताड़ा - 5 साइबर ठग पकड़े गए

जामताड़ा – 5 साइबर ठग पकड़े गए

पेटीएम की केवाईसी अपडेट के नाम पर कोलकाता निवासी एक व्यक्ति के खाते से 2.82 लाख रुपए निकालने वाले 5 लोगों को पुलिस ने जामताड़ा से गिरफ्तार किया। जोड़ाबागान थाने में शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार अग्रवाल के पास पेटीएम केवाईसी को अपडेट करने के लिए एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताया और उन्हें सूचित किया कि उनका पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाता बंद हो गया है और उन्हें ताजा केवाईसी जमा करके अपडेट करने की आवश्यकता है। कॉल करने वाले पर विश्वास करने और उसके निर्देश पर, शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन में ‘क्विक सपोर्ट’ ऐप डाउनलोड किया और कोड को बताया।बाद में उसके खाते से 2,82,970 रुपये निकाल लिए गए। गत 9 जनवरी 2020 को यह घटना घटी थी। उसी मामले की जांच के बाद डीडी की एक टीम ने जामताड़ा और उसके आस-पास के इलाकों में छापेमारी की। जिसमें 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।इनके खिलाफ भादवि की धारा 120बी/ 419/420/467/468/471के तहत मामले की जांच की जा रही है। इन्हें 19 फरवरी पर पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कोलकाता पुलिस बल ने झारखंड के जामताड़ा जिले से पांच लोगों को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया।

Most Popular

Recent Comments