35.1 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - पेट्रॉलियम पदार्थो और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जेएमएम का मशाल...

देवघर – पेट्रॉलियम पदार्थो और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जेएमएम का मशाल जुलुश, समाहरणालय पर कल धरना -प्रदर्शन

देवघर । वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आने, वहीं दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ और केंद्र सरकार की नीयत और नीति के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला इकाई ने शहर के विभिन्न मार्गो में मशाल जुलुश निकाला। इस अवसर पर राज्य के पूर्व नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से जनता त्रस्त है। रोज-रोज के मूल्य वृद्धि से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। झामुमो के जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू ने कहा कि आज मोदी की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से देश की जनता त्राहिमाम एवं हताश निराश हो चुका है। महानगर अध्यक्ष सुरेश साह ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान महीनों से आंदोलन पर है इस क्रम में काल के गाल में समा रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता का कोई ख्याल नहीं रख रही है। जिला प्रवक्ता सरोज कुमार सिंह ने कहा कि इन नेताओं ने सिर्फ और सिर्फ देश की जनता की नही सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है और देश के प्रतिष्ठानों को बेचने में लगी हुई है। इन नेताओं ने कहा कि इस मशाल जुलुश के माध्यम से केंद्र की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए पार्टी घोषणा करती है कि देश के किसानों के समर्थन में तथा देश के ऊपर अप्रत्याशित महंगाई के विरोध में उग्र आंदोलन करेगी। इस मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य और जिला प्रवक्ता, संजय शर्मा, विपिन यादव, मोहम्मद नौशाद,दिलावर हुसैन, नंद किशोर दास, राहुल चंद्रवंशी, नितिन कुमार,नारायण मंडल, वैभव चंद्रवंशी, महानगर अध्यक्ष सुरेश साह, राकेश राम, राजाराम राउत, उमेश यादव, शेखर राम, नारायण यादव,एवं प्रकाश पांडे जिला उपाध्यक्ष दर्जनों लोग शामिल थे

Most Popular

Recent Comments