34.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - उप विकास आयुक्त द्वारा बारुडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास व...

खूंटी – उप विकास आयुक्त द्वारा बारुडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा के तहत किये गए कार्यों का निरीक्षण

उपायुक्त, श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार जिले के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यों के अनुश्रवण/पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडवार पदाधिकारियों को नामित किया गया है। उनहोंने निर्देशित किया कि प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न तरह की समस्याएं का निराकरण में वरीय पदाधिकारियों द्वारा मार्ग दर्शन प्रदान किया जाय। इसी क्रम में आज खूंटी प्रखण्ड के बारुडीह पंचायत में उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास के तहत किये गए कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही लंबित योजनाओं के उचित क्रियान्वयन से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में प्रखंडवार नामित किये गए वरीय पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र में भ्रमण कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन व अन्य योजनाओं के तहत किये गए कार्यों का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर जिले के पी.एच. सी, सी.एच.सी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्रियाशील कर सफल संचालन महत्वपूर्ण है। साथ ही अस्पतालों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने हेतु चर्चा की गई।

Most Popular

Recent Comments