39.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsPalamuपलामू - उपायुक्त ने जिले के सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की...

पलामू – उपायुक्त ने जिले के सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की दी बधाई

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने जिले के सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में डॉक्टरों को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है। डॉक्टर्स डे देश के डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी में जिस तरह से हमारे डॉक्टरों ने बीमारी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वो काबिले तारीफ है। अपने तथा अपने परिवार की चिंता छोड़ वे समाज की रक्षा में लगे हुए हैं। अपने सुख-चैन को त्याग कर दूसरों की भलाई के लिए वे दिन रात अपने ड्यूटी पर तैनात रहते हैं आज कोरोना संकट में हमारे लिए अपनी जान की परवाह किये बिना जिस तरह वो अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, वो समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।बताते चलें कि भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पुर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में हुआ था और इसी दिन साल 1962 में 80 वर्ष की उम्र उनका निधन हो गया था।

Most Popular

Recent Comments