39.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsBokaroबोकारो - नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए किया प्रेरित

बोकारो – नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए किया प्रेरित

जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को *राष्ट्रीय पोषण माह* के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरी शिक्षा एवं पोषण संबंधित बातों को बताया गया। इसके साथ ही हरी सब्जियों से रंगोली एवं कागज पर चित्रकारी के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। जिले के सभी प्रखंडों चास, चंदनकियारी, जरीडिह, बेरमो, चंद्रपुरा, कसमार, पेटरवार, गोमिया एवं नावाडीह में पोषण अभियान के तहत विभिन्न तरह के गतिविधि आयोजित किया गया। नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। *जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विणा कुमारी* ने बताया कि आगामी 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले से कुपोषण को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनके खान – पान के आदतों में सुधार लाने के प्रयास में उन देसी अनाजों के उपयोग पर जोर दिया जायेगा। जो हमारे लिए काफी फायदेमंद हैं। विभिन्न गतिविधि को संचालित कर किशोरी, महिलाओं आदि को जागरूक किया जा रहा है।

Most Popular

Recent Comments