रामगढ़: दुर्गा पूजा पर्व के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड तथा रामगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन का जायजा लेते हुए विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा डीजे का प्रयोग ना होने देने, बड़ी संख्या में लोगों को विसर्जन में शामिल ना होने देने आदि सुनिश्चित करने का निर्देश प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया।इसके साथ ही मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान सावधानी तथा सुरक्षा व्यवस्था पर पर पूरा ध्यान देने तथा जरूरत अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।