35.1 C
New Delhi
Sunday, April 6, 2025
HomeLocal NewsChatraचतरा - दो अफीम तस्कर 900 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

चतरा – दो अफीम तस्कर 900 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

सिमरिया से चतरा आए थे अफीम बेचने पर व्यापारी से संपर्क नहीं होने पर वापस जा रहे थे

चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र के निलाजन नदी के पास पुलिस ने बाइक सवार दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही बाइक से बैग में 900 ग्राम अफीम लेकर जा रहे थे। दोनों ही अफीम बेचने के लिए चतरा आए थे और वापस घर लौटने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार लोगों में मोहन यादव और कमलदेव यादव शामिल है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से दो व्यक्ति अफीम बेचने चतरा आए हैं। पर व्यापारी से संपर्क नहीं होने के बाद वो अफीम लेकर वापस घर जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने निलाजन नदी के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही सिमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Most Popular

Recent Comments