28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र में विकास कार्यों...

खूंटी – जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र में विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

खूंटी – उपायुक्त, श्री शशि रंजन द्वारा जिले के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यों के अनुश्रवण/पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर व प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों को अपने सम्बन्धित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त प्रखंडवार नामित किये गए पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सम्बन्धित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त, श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा कर्रा प्रखण्ड का भ्रमण किया गया। साथ ही मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवं सम्बन्धित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
*प्रखण्ड— नामित किये गए पदाधिकारी*
खूंटी प्रखण्ड — निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला अभियंता, जिला परिषद, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक पंचायती राज।
कर्रा प्रखण्ड– जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी।
तोरपा प्रखण्ड– श्री सत्यवीर रजक, कार्यपालक दण्डाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी।
मुरहू प्रखण्ड– अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छ्ता प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी।
अड़की प्रखण्ड– अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीपीएम, जेएसएलपीएस, श्री मनीष कुमार, परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए।
रनिया प्रखण्ड– भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, श्री देवनारायण सिंह बड़ाईक, प्रबन्धक उद्योग विभाग, श्री नवीन कुमार, कौशल विकास, खूंटी।
इसी कड़ी में ना केवल जिला स्तर के पदाधिकारी बल्कि प्रखण्ड के अधिकारियों द्वारा भी अपने सम्बन्धित प्रखंड का औचक भ्रमण कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी पदाधिकारी एवं आपसी समन्वय से अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में पंचायतों का चयन कर समय-समय पर औचक निरीक्षण कर कार्यों का सफल संचालन सुनिश्चित कराएंगे।

Most Popular

Recent Comments