28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedJMM अध्यक्ष शिबू साेरेन और उनकी पत्नी रूपी साेरेन पाये गए काेराेना...

JMM अध्यक्ष शिबू साेरेन और उनकी पत्नी रूपी साेरेन पाये गए काेराेना पाॅजिटिव

रांची – झामुमाे अध्यक्ष शिबू साेरेन और उनकी पत्नी रूपी साेरेन भी काेराेना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले उनके आवास के कई कर्मचारी संक्रमित मिले थे। इसके बाद शिबू साेरेन की तबीयत खराब हाे गई। शुक्रवार काे उन दाेनाें की जांच कराई गई, जिसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। देर रात तक उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था। इसी बीच शुक्रवार काे राज्य में 810 नए संक्रमित मिले। 12 लाेगाें की माैत भी हुई।
इसके साथ ही राज्य में काेराेना संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 28 हजार पार हाे गई है। अब तक 300 से ज्यादा लाेगाें की जान जा चुकी है। शुक्रवार काे 8 लाेगाें की जमशेदपुर में माैत हुई, जबकि रांची, बाेकाराे, साहेबगंज और देवघर में एक-एक व्यक्ति की माैत हुई। अच्छी बात यह है कि 927 मरीज ठीक भी हुए। इनमें सबसे ज्यादा 246 मरीज रांची के हैं।

Most Popular

Recent Comments